Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Liver Day 2025 Fatty liver patients increased in BHU risk of heart attack

World Liver Day 2025: बीएचयू में रोज पहुंच रहे फैटी लीवर के 100 से अधिक मरीज, हार्ट अटैक का खतरा; वजह जान लें

Sat, 19 Apr 2025 06:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 19 Apr 2025 06:34 AM IST
सार

World Liver Day 2025: बीएचयू अस्पताल में रोज फैटी लीवर के 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। किशोरों की में फैटी लीवर की समस्या अधिक मिल रही है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।   
 

विज्ञापन
World Liver Day 2025 Fatty liver patients increased in BHU risk of heart attack
विश्व लिवर दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

लीवर सिरोसिस, लीवर कैंसर की जगह इस समय सबसे अधिक बीमारी फैटी लीवर की हो रही है। बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में आने वाला हर तीसरा मरीज फैटी लीवर की समस्या से ग्रसित है। डॉक्टरों के अनुसार, फास्ट फूड, मोटापा, खराब खानपान, दिनचर्या ठीक न होना मुख्य वजह है। रोज 100 मरीज लीवर से जुड़ी समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें 10 से 18 साल तक के किशोर भी हैं।

विज्ञापन


लीवर संबंधी बीमारी के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम भोजन ही दवा है। लीवर की बीमारी का सीधा संबंध खानपान और वर्तमान जीवन शैली से जुड़ा है। बीएचयू अस्पताल के अलावा किसी भी सरकारी अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी के विशेषज्ञ नहीं हैं। इस वजह से मरीजों को बीएचयू भेजा जाता है। 
विज्ञापन


गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओर से सामान्य ओपीडी के साथ ही आईबीडी यानी इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज की विशेष ओपीडी चलाई जा रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश प्रकाश यादव का कहना है कि जितने भी लीवर ट्रांसप्लांट हो रहे हैं, उसमें फैटी लीवर की समस्या सबसे अधिक है। जांच में 80 प्रतिशत का बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स 23 से भी ऊपर रहता है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में 18 से 70 साल तक के मरीज आते हैं। फैटी लीवर के मरीज को हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बढ़ रहे हैं ग्रामीण इलाकों के मरीज

बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में हर दिन औसतन 400 से अधिक मरीज आते हैं। डाॅ. देवेश प्रकाश यादव का कहना है कि अब ओपीडी में ग्रामीण इलाकों के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। वाराणसी के साथ ही बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर आदि ग्रामीण इलाकों से हर दिन 50 लोग लीवर संबंधी समस्या लेकर आ रहे हैं। फैटी लीवर के साथ डायबिटीज होना शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। साथ ही बीएमआई यानी बॉडी मॉस इंडेक्स 23 के अंदर होना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार, अगर 23 से ज्यादा बीएमआई हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करवानी चाहिए।

यह है प्रमुख

  • नॉनवेज का सेवन है।
  • बैठकर काम करना।
  • लंबाई के हिसाब से वजन का अधिक बढ़ना
  • कमर के आसपास चर्बी अधिक होना।
  • डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल बढ़ना।

 

ये बरतनी होगी सावधानी

  • शराब का सेवन छोड़ देना चाहिए।
  • नियमित व्यायाम करें, शरीर से पसीना निकलें।
  • चीनी और तेल का इस्तेमाल कम करें।
  • जंक फूड, फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed