{"_id":"5b4d91e04f1c1b3f748b54ec","slug":"world-emoji-day-youth-share-his-expression-by-emoji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व इमोजी दिवसः युवाओं के दिल की जुबां बन रही इमोजी, ऐसे हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व इमोजी दिवसः युवाओं के दिल की जुबां बन रही इमोजी, ऐसे हुई शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Jul 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
इमोजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट फोन का जमाना है तो बातें भी स्मार्ट होनी चाहिए। हाल-ए-दिल का इजहार करना हो या किसी पर गुस्सा दिखाना, बिना शब्दों के इशारों की भाषा का इस्तेमाल कर इजहार किया जा रहा है। व्हाट्स एप और फेसबुक पर होने वाली चैट में इमोजी ही दिल की जुबां बन गई है। इमोजी इलेक्ट्रानिक चित्रों का ऐसा समूह है, जो कि आपके चेहरे के भाव को छोटी सी इमेज से व्यक्त करते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
कब हुई इमोजी की शुरुआत
इमोजी
इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में चैटिंग में अब टेक्स्ट का प्रयोग कम हो रहा है। पहले चैटिंग की शुरूआत में हाल चाल जानने के लिए सवाल-जवाब का दौर चलता था, लेकि न अब अपना हाल बताने के लिए केवल एक इमोजी भेज दी जाती है। अगर किसी की बात बुरी लगी तो उदास चेहरा और गुस्सा आ गया तो गुस्से से लाल चेहरे वाला इमोजी भेज दिया जाता है। इंटरनेट पर लगातार बढ़ रही चैटिंग में युवाओं के बीच में सबसे ज्यादा दिल की इमोजी का यूज होता है।
World emoji day
1990 के आखिरी दौर में इमोजी का इस्तेमाल शुरू हुआ। सबसे पहले एप्पल ने आईफोन के की-बोर्ड में इसको शामिल किया। पहली बार इमोजी डे साल 2014 में मनाया गया। 17 जुलाई का दिन इमोजी डे के लिए चुना गया। वर्ल्ड इमोजी डे की शुरूआत जेरेमी बर्ग ने कि जो खुद यूनिकोड कमेटी के सदस्य हैं। आधिकारिक यूनिकोड स्टैंडर्ड लिस्ट के मुताबिक अब तक 2666 इमोजी बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
whatsapp emoji
वहीं कॉलेज छात्रा प्रेरणा कहती हैं कि इमोजी से अभिव्यक्ति में आसानी होती है। चाहे खुशी जाहिर करनी हो, चाहे गुस्सा चैट बॉक्स में मौजूद अलग-अलग इमोजी भावनाओं को पहुंचाने का अच्छा विकल्प हैं।
विज्ञापन
इमोजी
शुभम कहते हैं कि चैटिंग में कभी कभी सामने वाले को कुछ बात कहनी होती है लेकि न डर लगता है कि वह बुरा न मान जाए। ऐसे में अपनी बात समझाने के साथ मजाक वाला इमोजी भेज दिया जाता है।