फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व इमोजी दिवसः युवाओं के दिल की जुबां बन रही इमोजी, ऐसे हुई शुरुआत

Tue, 17 Jul 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 Jul 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
World emoji day youth share his expression by emoji
इमोजी
स्मार्ट फोन का जमाना है तो बातें भी स्मार्ट होनी चाहिए। हाल-ए-दिल का इजहार करना हो या किसी पर गुस्सा दिखाना, बिना शब्दों के इशारों की भाषा का इस्तेमाल कर इजहार किया जा रहा है। व्हाट्स एप और फेसबुक पर होने वाली चैट में इमोजी ही दिल की जुबां बन गई है। इमोजी इलेक्ट्रानिक चित्रों का ऐसा समूह है, जो कि आपके चेहरे के भाव को छोटी सी इमेज से व्यक्त करते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

कब हुई इमोजी की शुरुआत

World emoji day youth share his expression by emoji
इमोजी
इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में चैटिंग में अब टेक्स्ट का प्रयोग कम हो रहा है। पहले चैटिंग की शुरूआत में हाल चाल जानने के लिए सवाल-जवाब का दौर चलता था, लेकि न अब अपना हाल बताने के लिए केवल एक इमोजी भेज दी जाती है। अगर किसी की बात बुरी लगी तो उदास चेहरा और गुस्सा आ गया तो गुस्से से लाल चेहरे वाला इमोजी भेज दिया जाता है। इंटरनेट पर लगातार बढ़ रही चैटिंग में युवाओं के बीच में सबसे ज्यादा दिल की इमोजी का यूज होता है। 
World emoji day youth share his expression by emoji
World emoji day
1990 के आखिरी दौर में इमोजी का इस्तेमाल शुरू हुआ। सबसे पहले एप्पल ने आईफोन के की-बोर्ड में इसको शामिल किया। पहली बार इमोजी डे साल 2014 में मनाया गया। 17 जुलाई का दिन इमोजी डे के लिए चुना गया। वर्ल्ड इमोजी डे की शुरूआत जेरेमी बर्ग ने कि जो खुद यूनिकोड कमेटी के सदस्य हैं। आधिकारिक यूनिकोड स्टैंडर्ड लिस्ट के मुताबिक अब तक 2666 इमोजी बनाई जा चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World emoji day youth share his expression by emoji
whatsapp emoji
वहीं कॉलेज छात्रा प्रेरणा कहती हैं कि इमोजी से अभिव्यक्ति में आसानी होती है। चाहे खुशी जाहिर करनी हो, चाहे गुस्सा चैट बॉक्स में मौजूद अलग-अलग इमोजी भावनाओं को पहुंचाने का अच्छा विकल्प हैं।

 
विज्ञापन
World emoji day youth share his expression by emoji
इमोजी
शुभम कहते हैं कि चैटिंग में कभी कभी सामने वाले को कुछ बात कहनी होती है लेकि न डर लगता है कि वह बुरा न मान जाए। ऐसे में अपनी बात समझाने के साथ मजाक वाला इमोजी भेज दिया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed