{"_id":"683e9cf4094389f8a8064d88","slug":"world-bicycle-day-2025-three-ips-officers-of-kashi-cycle-30-kilometers-on-holidays-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Bicycle Day: छुट्टियों पर 30 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं काशी के तीन अफसर, इन्हें है साइक्लिंग का शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Bicycle Day: छुट्टियों पर 30 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं काशी के तीन अफसर, इन्हें है साइक्लिंग का शौक
Tue, 03 Jun 2025 12:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:28 PM IST
सार
World Bicycle Day 2025: वाराणसी के तीन अफसर छुट्टियों पर 30 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। इनमें कमिश्नरेट के वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार और वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के साथ ही कैंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन शामिल हैं।
विज्ञापन
साइक्लिंग के शौकीन तीनों अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट के वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार रोज सुबह लगभग 10 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को प्रयास रहता है कि 30 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी साइकिल से तय की जाए। चुनार और उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन
डीसीपी प्रमोद कुमार ने कहा कि रोज साइकिल चलाने से शरीर के प्रत्येक अंग का व्यायाम हो जाता है। खुद को हल्का और तरोताजा महसूस करता हूं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छा व्यायाम है। वहीं, वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को साइक्लिंग का काफी शौक है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: काशी में एक साथ दिखेंगे सचिन तेंदुलकर, विराट, रोनाल्डो, मेसी और ललित; इस दिन होगा खास आयोजन
विज्ञापन
उन्होंने वीडीए कार्यालय से चुनार किला 35 किमी और चौबेपुर के स्वर्वेद मंदिर यानी 30 किमी के आसपास की यात्रा साइकिल से की थी। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग से फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी ठीक रहता है। शुरू से ही साइकिल चलाना अच्छा लगता है।
काशी से पहले झांसी में भी साइक्लिंग करता था। वहीं, कैंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन ने बताया कि वे और प्रमोद कुमार एक ही बैच के हैं। जबकि वीडीए उपाध्यक्ष उनके एक साल सीनियर हैं। तीनों एक साथ साइक्लिंग करते हैं और शरीर के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं।