फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Works start again on sunday after varanasi bridge collapse

वाराणसीः फ्लाईओवर हादसे के बाद पहली बार रखी गई बीम, इस बार सुरक्षा मानकों पर पूरा जोर 

Mon, 09 Jul 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Works start again on sunday after varanasi bridge collapse
बीम को रखती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चौकाघाट फ्लाईओवर पर हादसे के बाद पहली बार बीम रखने के काम की शुरुआत रविवार को की गई। 15 मई को बीम गिरने से 15 लोगों की जानें चली गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद काम ठप पड़ गया था। 55 टन के बीम को रखने के लिए 75-75 टन की दो क्रेन मंगाई गई हैं, जिनकी मदद से एक बीम रख दी गई। इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरती गई। चारों कोनों पर सेतु निगम के इंजीनियर खड़े रहे।

बीम रखने के दौरान देखने वालों की भीड़ लग गई। जिन पर पैनी नजर सेतु निगम के लोगों ने बनाई थी। लोहे की बैरिकेडिंग के बाद ही काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि पहली बार बीम रखने के काम की शुरुआत की गई। सोमवार को और बीमें रखी जाएंगी। सुरक्षा मानकों पर पूरा जोर है। सेफ्टी और यातायात के लिए विशेषज्ञों ने जो सुझाव दिए थे। उसी को ध्यान में रखकर काम कराया जा रहा है। इसके लिए सभी इंजीनियरों को हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आगमन के पहले लगाया शिलापट्ट

Works start again on sunday after varanasi bridge collapse
शिलापट्ट को तैयार करता मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
बीते 12 मार्च को जिस मंडुवाडीह आरओबी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उसका शिलापट्ट पीएम आगमन के पूर्व रविवार को लगाया गया।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव और सुरेंद्र नारायण सिंह के नाम के अलावा राज्यसभा सांसद अमर सिंह का भी नाम था।

अधिकारियों ने बताया कि बनारस में कुछ काम अमर सिंह ने अपनी निधि से कराए हैं। इसी के तहत उनका नाम है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संतराज ने कहा शिलापट्ट लग रहा है लेकिन बाद में लगाने के सवाल पर कहा कि इसके बारे में मुझे नहीं पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed