फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers will be increased for the construction of Kajjakpura ROB

Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी के निर्माण के लिए बढ़ाए जाएंगे श्रमिक

Tue, 23 May 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Workers will be increased for the construction of Kajjakpura ROB
जगह के चलते अब तक पूरे नहीं हुए पेयजल लाइन, पोल खंभों, सीवर लाइन शिफ्टिंग काम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण जगह के हिसाब से तेज कराया जा रहा है। भारी यातायात के बीच काम कराने में आ रहीं दिक्कतों को सेतु निगम दूर करा रहा है। यहां सीवर लाइन, पेयजल लाइन और बिजली के खंभों का स्थान बदलने का अभी काम पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से जहां जगह मिल रही है वहां काम को पूरा कराया जा रहा है। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

सवा किलोमीटर लंबे और दो लेन वाला आरओबी भदऊ चुंगी से लेकर पुराना पुल तक बनेगा। जो उत्तर रेलवे के अंडर पास के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के कज्जाकपुरा क्रॉसिंग को पार करेगा। सेतु निगम के अलावा रेलवे को भी आरओबी निर्माण कराना है। यहां बिजली के तारों के कारण निर्माण में दिक्कत हो रही है। साथ ही सीवर और पेयजल लाइनों का स्थान बदलने का कुछ काम बाकी है। पिलर के साथ स्टील बीम का काम कराया गया है। अब भी 50 प्रतिशत के आसपास काम होना बाकी है। यातायात के चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराने में परेशानी हो रही हैआ रही हैं। अब तक लाइनों को शिफ्ट करने केलिए बिजली विभाग को 19 करोड़, जल निगम को 4.73 करोड़, जलकल संस्थान को 63 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

---
एक नजर में आंकड़े
1355.51 मीटर लंबाई
144.53 करोड़ लागत
2019 सितंबर में काम शुरू
2024 मार्च तक काम पूरा
55 पिलर बनेंगे
51 पिलर सड़क पर
04 पिलर रेलवे पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed