फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers will again go to Israel for jobs, applications sought from 164

Varanasi News: नौकरी के लिए फिर से इस्राइल जाएंगे श्रमिक, 164 से मांगे गए आवेदन

Thu, 10 Oct 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Workers will again go to Israel for jobs, applications sought from 164
चार प्रमुख ट्रेड के लिए मांगे जा रहे आवेदन, रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर कर सकते है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। भारत और इस्राइल के बीच समझौते के तहत जिले के 164 श्रमिकों के आवेदन मांगे गए हैं। चार प्रमुख ट्रेड फ्रेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर, आयरन वेल्डिंग, सिरेमिक टाइल और प्लास्टरिंग के लिए संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण शुरू हो गया है। चुने गए श्रमिकों को 1,37,000 रुपये मासिक वेतन पर, 2 साल के लिए इजराइल भेजा जाएगा।

सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि एनएसडीसी क्रियान्वयन संस्था है। पीआईबीए के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को इस्राइल भेजने की प्रक्रिया होनी है। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि श्रमिकों के अंग्रेजी ज्ञान का मूल्यांकन आईटीआई करौंदी में किया जाएगा। प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया श्रमिकों को इजराइल भेजने के लिए पहला कदम होगा। सफल होने वाले श्रमिकों को आरपीएल के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इस्राइल की संस्था पीआईबीए की तरफ से व्यावसायिक कौशल परीक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed