फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Work on family ID was not done properly salary of ABSA of Ramnagar-Kashi Vidyapeeth stopped

Varanasi: फैमिली आईडी पर ठीक से नहीं हुआ काम, रामनगर-काशी विद्यापीठ के ABSA का वेतन रोका; डीएम सख्त

Tue, 12 Aug 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:46 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दाैरान उन्होंने कई जानकारियां भी मांगी। फैमिली आईडी बनवाने में लापरवाही मिलने पर दो एबीएसए के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Work on family ID was not done properly salary of ABSA of Ramnagar-Kashi Vidyapeeth stopped
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला शिक्षा और परियोजना समिति/बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने फैमिली आईडी बनवाने की प्रगति कम पाए जाने पर रामनगर क्षेत्र और काशी विद्यापीठ के एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ अगले आदेश तक के लिए वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वहीं, सुपरविजन व निपुण असेसमेंट में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति मिलने पर नगर क्षेत्र के सभी एबीआरसी (सहायक ब्लॉक संसाधन समन्वयक)/एआरपी (अकादमिक संसाधन व्यक्ति) के वेतन भी रोक दिए गए हैं। 
विज्ञापन


डीएम ने शिक्षा विभाग के तहत संचालित 19 पैरामीटर पर जनपद के सभी विद्यालयों में शिक्षा की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा की बेहतरी के सभी ब्लॉकों में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी बच्चों का मूल्यांकन कम है, उसके कारण की समीक्षा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सभी एआरपी (अकादमिक संसाधन व्यक्ति) को अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाकर शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों का निपुण में कम मूल्यांकन है, उन स्कूलों का अधिकारी निरीक्षण करें। सीडीओ को निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं आ रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed