फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Words and music are incomplete without each other

Varanasi News: शब्द और संगीत एक-दूसरे के बिना अधूरे

Fri, 12 Sep 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Words and music are incomplete without each other
नादश्री म्यूजिक अकादमी एवं नागरी प्रचारिणी सभा की ओर से लयोत्सव का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को नागरी के सभागार में अवनद्ध वाद्यों पर केंद्रित संगीत का महोत्सव तबला सम्राट पं. राम सहाय और पद्मविभूषण पं. किशन महाराज को समर्पित रहा। उद्घाटन सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि शब्द और संगीत एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। इसके पश्चात कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति के रूप में प्रशांत मिश्र का तबला वादन हुआ। हारमोनियम पर संगत आनंद किशोर मिश्र ने किया। इसके पश्चात मथुरा से पधारे अंकित पारिख ने पखावज पर ताल चारताल में पारंपरिक पखावज वादन कर सभा में ऊर्जा का संचार कर कई पारंपरिक बंदिशें और लयकारियां प्रस्तुत कीं। अंतिम कड़ी में बीएचयू डॉ. प्रवीण उद्धव ने स्वतंत्र तबला वादन किया। संस्थापिका मीना मिश्रा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, पं. कामेश्वरनाथ मिश्र, पं. पूरण महाराज, पं. किशन रामडोहकर, पं. नंदकिशोर मिश्र, राजेश गौतम, पंडित दीपक सहाय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed