BHU पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं- कुलपति को भेजेंगे समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान उन्होंने कहा बीएचयू के कुलपति न तो मुझसे मिले और न ही उन्होंने मेरा फोन उठाया। अब आयोग की ओर से उन्हें समन जारी किया जाएगा। वे स्थिति को नियंत्रित करने में जरा भी सहयोग नहीं कर रहे।
VC neither met me nor picked calls. He'll be summoned to Delhi. He didn't play his part in controlling situation:Rekha Sharma,NCW Chief #BHU pic.twitter.com/pLjl84LbCZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2017
इस कड़ी में आयोग जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। रेखा शर्मा ने इस मामले में उन्हें राउंडअप करने की बात कही है। कैंपस में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवा दिए गए हैं। बहुत जल्द और कैमरे भी लगवा दिए जाएंगे। रेखा शर्मा ने एसपी से अपील की है कि कैंपस में लड़कियों की सुरक्षा के लिहाज से कुछ दिन और फोर्स तैनात रखी जाए।
They will be rounded up, immediately ousted from the campus & a legal action will be taken against them: Rekha Sharma, NCW Chairperson #BHU
— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2017
बता दें इससे पहले रेखा शर्मा ने पुलिस की रिपोर्ट में लाठीचार्ज का जिक्र नहीं होने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा था कि कुलपति शुक्रवार तक यहां आकर बयान नहीं देते हैं तो उन्हें आयोग में तलब किया जाएगा।
बीएचयू मामले की जांच करने वाराणसी पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट हाउस में जनसुनवाई भी कर चुकी है। कई छात्राए घटना के बारे में उनके समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं।
Few boys, not BHU students, are staying illegally in hostels. Have asked girls to identify them. List will be given to SSP: NCW Chairperson pic.twitter.com/1GOG8iNO18
— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2017
उन्होंने मामले की संजीदगी समझते हुए उन छात्राओं से भी सम्पर्क करने की कोशिश की जो बयान देने गेस्ट हाउस नहीं पहुंची थी। इसके लिए वे त्रिवेणी हॉस्टल, नवीन महिला छात्रावास और महिला महाविद्यालय पहुंचकर उन छात्राओं से भी मिली थी। अब इस मामले में बीएचयू कुलपति का पक्ष आना बाकी रह गया है।
Special security cameras installed, high-tech ones to be installed soon. Asked SSP to deploy forces in campus for few days: NCW Chairperson pic.twitter.com/bTYaV5Z2Ve
— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2017