फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women will also run roadways buses in state initiative to promote half the population varanasi up

Exclusive: प्रदेश में रोडवेज बसें भी चलाएंगी महिलाएं, आधी आबादी को बढ़ावा देने के लिए पहल 

Wed, 06 Jan 2021 11:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Women will also run roadways buses in state initiative to promote half the population varanasi up
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

अब महिलाएं उतर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें भी चलाएंगी। इसके लिए शासन स्तर से कवायद शुरू हुई तो वाराणसी परिक्षेत्र ने इसे मूर्त रूप देना शुरू कर दिया। अभी रोडवेज बसों में महिलाएं परिचालक की भूमिका में ही हैं। आधी आबादी को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। 

विज्ञापन

फिलहाल वाराणसी परिक्षेत्र के सोनभद्र डिपो में 3 महिलाओं ने चालक पद के लिए आवेदन किया है। इसी तरह कैंट, चंदौली और गाजीपुर डिपो में भी 8 से 10 की संख्या में महिलाओं ने चालक पद के लिए पूछताछ की है। हालांकि लंबाई कम होने के कारण बहुत सी महिलाओं को निराशा हाथ लग रही है। दरअसल, रोडवेज बसों में चालक के लिए लंबाई 5.3 इंच से अधिक होनी चाहिए। इतनी लंबाई होने पर ही संविदा के तौर पर चालक पद पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के 8 डिपो में कुल 16 महिला परिचालक हैं। वाराणसी-प्रयागराज, वाराणसी-शक्तिनगर, वाराणसी-गोरखपुर रूटों पर इन महिला परिचालकों की ड्यूटी है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, अभी भी कई महिला परिचालक ड्यूटी करने में थोड़ी असहज महसूस करती हैं। यदि महिला चालक भी होंगी तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। हालांकि महिला परिचालकों की परेशानियों व समस्याओं का बखूबी ध्यान रखा जाता है। किसी तरह की दिक्कत न हो, इस पर अधिक जोर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बसें भी चलाएंगी महिलाएं
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिंक बसों का भी संचालन किया जा रहा है। लखनऊ, गोरखपुर परिक्षेत्र की पिंक बसें सप्ताह में दो से तीन दिन वाराणसी पहुंचती हैं। अभी तक इन बसों में महिला चालक नहीं है, सिर्फ महिला परिचालक हैं। ऐसे  में पिंक बसों में भी महिला चालकों की भर्ती की जाएगी। तब परिचालक व चालक दोनों महिला ही रहेंगी।

चालकों का है इतना वेतन
संविदा पर भर्ती होने वाले चालकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होता है। महिला चालकों को भी 1.56 पैसा प्रति किलो मीटर के दर से भुगतान किया जाएगा। यदि महिलाएं कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग लेकर आएंगी तो उन्हें लगभग 9 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। हां, बोनस व प्रोत्साहन राशि भी अलग से मिलती है।

महिला चालकों के लिए योग्यता
संविदा चालक के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास होना जरूरी है। भारी वाहन का लाइसेंस दो वर्ष का होना चाहिए। उम्र 23 से 56 वर्ष होना चाहिए। निवास, आधार के साथ ही जाति प्रमाणपत्र भी लगाना होगा।

इन डिपो में करें संपर्क
वाराणसी परिक्षेत्र के कैंट, ग्रामीण, काशी, चंदौली, विंध्यनगर, सोनभद्र, गाजीपुर डिपो में किसी भी कार्य दिवस में पहुंचकर महिलाएं आवेदन और अन्य जानकारियां हासिल कर सकती हैं।

14 दिनों की दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग
महिला अभ्यर्थियों के आवेदन की जांच प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी। लाइसेंस आदि जांच के बाद स्थानीय स्तर पर महिला चालकों से बस चलवाकर देखा जाएगा। इसके बाद 14 दिनों की विशेष ट्रेनिंग कानपुर स्थित कार्यशाला में कराईजाएगी। महिला चालक की लंबाई 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। इससे कम पर आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

- वाराणसी परिक्षेत्र में महिला चालकों के कुल 50 पद हैं।
- कम से कम 3 माह तक महिला चालकों की भर्ती प्रक्त्रिस्या जारी रहेगी, आगे अवधि बढ़ भी सकती है।
- आवेदन की अवधि निर्धारित नहीं है, महिलाओं के आवेदन पर यह निर्धारित होगी, सभी आवेदन संविदा के लिए होंगे।

पुरुष वर्चस्व वाले कार्यों में महिलाओं की पैठ
पुरुष वर्चस्व वाले कार्यों में महिलाएं खूब दखल दे रही हैं। शहर के पेट्रोल पंपों पर महिलाएं काम कर रही हैं। नोजल से वाहनों में तेल भरने का काम महिलाएं कर रही हैं। कबीरचौरा रोड स्थित एक पंप पर महिला कर्मचारी कार्यरत है। इसके साथ ही लहुराबीर से मैदागिन के बीच एक महिला ई-रिक्शा भी चलाते हुए देखी जा सकती है। वर्तमान समय में महिलाएं घर से लेकर दुकान तक बखूबी संभाल रही हैं। रेलवे में हर साल महिला पायलटों की नियुक्ति होती है।

महिलाओं को बढ़ावा देने को लेकर एक प्रस्ताव बनाया गया है। इस पर काम भी  तेजी से हो रहा है। अब तक सोनभद्र डिपो से 3 महिलाओं का आवेदन चालक के पद के लिए आया है। उनके आवेदनों की जांच की जा रही है। अन्य डिपो में भी  महिलाओं की पूछताछ काफी बढ़ी है। लंबाई कम होने के कारण बहुत सी महिलाओं को निराशा भी मिल रही है। - एसके राय, वाराणसी परिक्षेत्र, यूपीएसआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed