फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women voter data in narendra modi constituency varanasi

लोकसभा चुनाव 2019 : जानिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल, मतदान में आधी आबादी की कितनी भागीदारी

Wed, 13 Mar 2019 05:14 PM IST
Sayali Maurya शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Women voter data in narendra modi constituency varanasi
महिला मतदाता (Demo pic) - फोटो : Amar Ujala

महिला दिवस बीतने के दो दिन बाद ही लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया। आधी आबादी कही जाने वाली देश की महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे है। इसी क्रम में अगर बात की जाए मतदान की तो इस मामले में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा जागरूक हैं। इसलिए राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि महिलाएं आम चुनाव में गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के मुकाबले मतदान के प्रति अधिक सचेत हैं और वह फिर अपनी दिखाने के लिए तैयार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा डेढ़ फीसदी ज्यादा था।
विज्ञापन


इस बार लोकसभा की मतदाता सूची में लिंगानुपात में तीन प्रतिशत सुधार हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि नतीजों में महिलाएं फिर निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी के महिलाओं की हिस्सेदारी

Women voter data in narendra modi constituency varanasi
मतदाता

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी 62.47 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 60.95 था। मछली शहर के पिंडरा और चंदौली के अजगरा व शिवपुर में महिलाओं का मतदान फीसदी पुरुषों से काफी ज्यादा था। हालांकि अन्य विधानसभाओं में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा आगे नहीं निकल पाई थीं। 

रोहनिया विधानसभा में पुरुष और महिलाओं का मतदान फीसदी बराबर था। सबसे ज्यादा अजगरा में 66.42 फीसदी और कैंट में सबसे कम 53.49 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। पुरुषों में सर्वाधिक मतदान फीसदी शिवुपर और शहर दक्षिणी में था, दोनों ही विधानसभा में 66.42 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मत डाले थे। वाराणसी शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट में पुरुष मतदाता महिलाओं से आगे रहे थे। 

इस बार लोकसभा चुनाव में जिले भर की आठ विधानसभाओं में 12 लाख 75 हजार 704 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। पिछले एक साल में जिले में 42 हजार 141 महिला मतदाता बढ़ी हैं। हालांकि मतदाता सूची से 19 हजार 45 महिलाओं का नाम विभिन्न कारणों से हटाया भी गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने में जुट गए हैं। 


 

2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़े

वाराणसी की 8 विधानसभाओं में मतदान फीसदी एक नजर में : पिंडरा में 54.13% पुरुष और 66.42% महिला, अजगरा में 62.25% पुरुष और 68.47% महिला, शिवपुर में 66.42% पुरुष और 66.93% महिला, रोहनिया में 61.73% पुरुष और 61.30% महिला, शहर उत्तरी में 60.40% पुरुष और 57.42% महिला, शहर दक्षिणी में 66.42% पुरुष और 59.75% महिला, कैंट में 56.22% पुरुष और 53.49% महिला और सेवापुरी में 62.02% पुरुष और 68.12 % महिला मतदाताओं ने मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed