{"_id":"5a8a9e584f1c1b805a8ba9b5","slug":"women-threatened-for-retired-lieutenant-colonel-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नौकरी दो नहीं तो 100 नंबर पर फोन कर करेंगे बदनाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नौकरी दो नहीं तो 100 नंबर पर फोन कर करेंगे बदनाम'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Feb 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी100
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद सिंह ने एसएसपी को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कर्नल ने एसएसपी को बताया है कि बीते 12 फरवरी को खजुरी स्थित उनके कार्यालय पर दो महिलाएं आइं।
दोनों ने उनसे नौकरी मांगी तो उनको बताया गया कि अभी कहीं कोई पद खाली नहीं है। इस पर दोनों ने धमकाया कि सौ नंबर पर फोन कर शिकायत करेंगे और कार्यालय के सभी लोगों को बदनाम कर रख देंगे।
गोविंद सिंह ने बताया कि इसके पहले भी दोनों महिलाएं उनके कार्यालय में आकर नौकरी देने का अनावश्यक दबाव बना चुकी हैं। उन्होंने एसएसपी से दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।