फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women should be educated, skilled and take part in self-employment in a big way: Governor

महिलाएं शिक्षित हों, हुनरमंद हों, स्वरोजगार में बढ़चढ़कर हिस्सा लें : राज्यपाल

Thu, 26 Feb 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Women should be educated, skilled and take part in self-employment in a big way: Governor
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव में ग्रीन आर्मी के साथ संवाद कार्यक्रम में साइकिल ,ठ
असवारी गांव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं के शिक्षित और हुनरमंद होने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे बालिका शिक्षा के लिए काम करें और स्वरोजगार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। राज्यपाल ने यहां असवारी गांव में ग्रीन आर्मी होप वेलफेयर संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और महिलाओं के संबोधित किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चल रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा की गई शराबबंदी, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता सहित अन्य सामाजिक कार्यों की सराहना की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह गठित करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने यहां महिलाओं और महिला समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा। ग्रीन होप की ओर से उपलब्ध कराए गए हाथ ठेला और बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल भी दी। ग्रीन आर्मी की महिलाओं को चेक भी वितरित किया। यह चेक महिलाओं को उनके द्वारा किए गए रोजगार परक कार्यों से प्राप्त हुए आय का था। इस मौके पर डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन सुरेंद्र सिंह यादव, रवि मिश्रा, दिव्यांशु उपाध्याय, संजय पाठक, श्यामकांत, संदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed