फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women shot at the country liquor shop

देशी शराब की दूकान पर महिलाओं ने धावा बोला

Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
Women shot at the country liquor shop
शराब की ‌खिलाफत
क्षेत्र के कविरामपुर गांव में बुधवार को देशी शराब की दूकान खोलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एकजुट होकर महिलाओं ने ठेके पर धावा बोल दिया। उनका गुस्सा देख सेल्समैन दूकान बंद कर भाग गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाबतपुर हाईवे में चल रही देशी शराब की दूकान बंद कर दी गगई थी। अब संचालक ने वही दूकान कविरामपुर गांव के पास खोल दी है। बुधवार को इसकी जानकारी हुई तो दर्जनों महिलाएं और पुरुष दूकान पर जाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि बस्ती के पास शराब की दूकान खुलने से गांव की महिलाओं का आना-जाना दूभर हो जायेगा। प्रदर्शन में गणेश कुमार, जगवंती देवी, जानकी देवी, निर्मला देवी, मीरा देवी, सरिता पटेल, राजमनी, अमरावती, महराजी, सुदामा, मनोरमा, प्रतीक सिंह, राजेंद्र और विमल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 


 


 

शराब ठेके को लेकर यदि किसी को शिकायत हो तो वे डीएम और एसएसपी से सीधे मिलें। शिकायतें सुनी जाएंगी। अधिकारियों को भेज कर समाधान कराया जाएगा। शराब ठेकोें पर मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट या हिंसक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों को जेल भेजा जाएगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को यह चेतावनी जारी करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कई शराब और बीयर ठेके दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जा रहे हैं, जिस पर कई लोगों को शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि जिस किसी को नए शराब ठेकों को लेकर आपत्ति हो, हमसे या जिलाधिकारी से मिलें। शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। बताया कि थानेदारों को भी ताकीद की गई है कि किसी भी शराब या बीयर ठेके पर हिंसक घटना न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed