फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women shiksha mitra accused head master for molestation

महिला शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Fri, 09 Feb 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 09 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
women shiksha mitra accused head master for molestation
महिला शिक्षामित्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज - फोटो : demo pic
चंदौली के किशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय पर तैनात एक महिला शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला शिक्षामित्र की तहरीर पर शुक्रवार शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 महिला शिक्षामित्र ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय किशुनपुरा पर स्वेटर वितरण के दौरान प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह उसे ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला शिक्षामित्र की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, आरोपी प्रधानाचार्य ने बताया कि महिला शिक्षामित्र को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से वह ऐसा आरोप लगा रही है। सीओ ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला शिक्षामित्र से छेड़खानी के मामले को दबाने के लिए क्षेत्र के कई लोग थाने में जमे रहे। वे पीड़ित पर तहरीर वापस लेने का दबाव  बना रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed