फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women sexual abuse and murder by Neighbour youth in varanasi

पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म के बाद दो बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट, पढ़ें- आरोपी ने क्या कहा

Sun, 11 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 11 Nov 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
women sexual abuse and murder by Neighbour youth in varanasi
चौबेपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत एक गांव की 40 वर्षीय महिला की कुदाल से हत्या से पहले युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। इस मामले में गिरफ्तार 20 वर्षीय प्रदीप निषाद को शनिवार को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर और सिर पर कुदाल के तीन से चार वार कर हत्या की गई थी।

वारदात के समय महिला का पति और दोनों बच्चे गांव में लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गए थे। महिला घर में अकेली थी, जबकि सास बाहर नहा रही थी। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने ही महिला के पति को उसकी हत्या की सूचना दी थी। मगर, हत्या की सूचना देने से पहले उसने अपने कपड़े बदल लिए थे।
विज्ञापन


इसलिए उस पर शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई। प्रदीप ने बताया कि वह महिला को चाची कहता था। महिला को घर के बाहर नहाते देख उसके मन में हमेशा गलत बातें आती थीं। शुक्रवार की दोपहर वो महिला के पति और बच्चों के साथ गांव में प्रतिमा विसर्जन स्थल पर था। इसी बीच उसे याद आया कि महिला अपने घर में अकेली होगी तो वो उसके पास आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति को खुद ही दी जानकारी

इस पर महिला नाराजगी जताते हुए शोर मचाने लगी तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। जब वो जाने लगा तो महिला ने कहा कि वो उसकी करतूत को पति के साथ ही ग्रामीणों को बताएगी। इस पर उसे लगा कि भेद खुल जाएगा तो उसने महिला के मुंह में फिर से कपड़ा ठूंसा और समीप ही पड़ी कुदाल से उसके सिर पर तीन-चार वार किये और अपने घर जाकर कपड़े बदल लिए।

उसे किसी ने देखा नहीं था इस वजह से वो आश्वस्त था कि उस पर किसी को शक नहीं होगा। इसके बाद वो फिर प्रतिमा विसर्जन स्थल पर गया और महिला के पति को बताया कि चाची की किसी ने हत्या कर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में अहम भूमिका सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ यादव और चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह की रही।

राजवारी गांव में मीना निषाद की हत्या के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन से लौट कर घर आए उसके दोनों बेटों विकास और विशाल ने खून से लथपथ मां का शव देखा तो अचेत हो गए थे।  वारदात से राजवारी गांव के ग्रामीण सन्न थे। परिजनों ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदीप के घर आने का मीना विरोध करती थी। इसके बावजूद वो मीना के दोनों बेटों के साथ लगा रहता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed