{"_id":"65f3f7d121088e393905172c","slug":"women-police-took-over-the-traffic-system-in-varanasi-instructions-the-police-commissioner-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Traffic: महिला पुलिस ने संभाली शहर की यातायात व्यवस्था, नवागत पुलिस कमिश्नर ने दिया था निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Traffic: महिला पुलिस ने संभाली शहर की यातायात व्यवस्था, नवागत पुलिस कमिश्नर ने दिया था निर्देश
Fri, 15 Mar 2024 12:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:55 PM IST
सार
Varanasi Traffic:
विज्ञापन
गोदौलिया चौराहे पर यातायात संभालती महिला पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के नवागत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर यातायात व्यवस्था की कमान थाने की महिलाओं ने संभाल ली है। शुक्रवाल की सुबह शहर के तिराहों-चौराहों पर महिला पुलिसकर्मी यातायात संभालते नजर आईं। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की संख्या फील्ड में बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को और अच्छी जिम्मेदारी दी जाएगी। गोदौलिया, लहुराबीर, अंधरापुल, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, चौकाघाट समेत प्रमुख मार्गों पर महिला पुलिस ने कमान संभाल लिया। यातायात व्यवस्था संभाल रही महिला पुलिस का इशारा होते ही पब्लिक भी सड़कों पर रूक जा रही है।
विज्ञापन