फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women performing responsibilities by making special routine

स्पेशल रूटीन बनाकर जिम्मेदारियां निभा रहीं महिलाएं

Wed, 19 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women performing responsibilities by making special routine
वाराणसी। कोरोना के कारण लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में महिलाओं की जिम्मेदारियां तो बढ़ी हैं, लेकिन इस व्यस्त दिनचर्या में भी शहर में कुछ महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने रूटीन को बिगड़ने नहीं दिया। लॉकडाउन में काम के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखने के लिए स्पेशल डे रूटीन बनाया है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक का खास रूटीन बनाया है। जिसमें अपने सेहत पर ध्यान देने के साथ साथ योग, व्यायाम, संतुलित आहार, नींद और संगीत शामिल है। कुछ महिलाएं घर से ही ऑफिस का काम कर रही हैं। साथ ही परिवार की जिम्मेदारियां भी उठा रही हैं।
विज्ञापन

योग से दूर करती हैं तनाव
कैवल्यधाम निवासी अंशिका मातनहेलिया चार्टर्ड अकाउंटेंट जबकि उनके पति शिवेंद्र दवा कारोबारी हैं। अंशिका बताती हैं कि लॉकडाउन में ऑफिस व घर के काम के साथ उनका रूटीन पहले से अधिक व्यस्त हो गया है। सुबह जल्दी उठने से लेकर रात के सोने तक रूटीन बनाया है। दिन की शुरुआत व्यायाम से होती है। किचन समेटने के बाद ऑफिस का काम खत्म कर बच्चों को स्कूल की एक्टिविटी पूरी करने में मदद करती हूं। शाम को आधे घंटे योग कर दिन भर की थकान मिटा लेती हूं।
विज्ञापन

काम के साथ परिवार को भी वक्त
टकटकपुर निवासी डॉ. स्वाति गौतम शिक्षिका हैं। वह बताती हैं कि स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है, ऐसे में रूटीन पहले से अधिक व्यस्त हो गया है। काम के दौरान भी सेहत को लेकर पूरी तरह से सजगता बरतती हूं। काम खत्म होते ही परिवार और बेटी के साथ एन्जॉय करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार बंटाता है हाथ
महमूरगंज निवासी करिश्मा अग्रवाल बताती हैं लॉकडाउन की वजह से काम का बोझ तो बढ़ा है। लेकिन इसका असर सेहत पर नहीं पड़ने देती। सुबह व्यायाम करने के साथ दोपहर में आराम करती हूं। संतुलित आहार पर जोर रहता है। तनाव होने पर संगीत का सहारा लेती हूं। परिवार भी घर के कामों में हाथ बंटाता है, ऐसे में कोई समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed