फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women had VIP darshan in Srikashi Vishwanath temple

Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं ने किए वीआईपी दर्शन

Mon, 09 Mar 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Women had VIP darshan in Srikashi Vishwanath temple
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन के लिए महिलाओं के लिए बनी
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई। मंगला आरती से महिलाओं को वीआईपी लाइन से दर्शन कराए गए और यह व्यवस्था शयन आरती तक चलती रही। इस दौरान कुल 329168 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाओं के लिए दर्शन मार्ग और व्यवस्था को विशेष रूप से सुगम बनाकर महिला दिवस के महत्व और महिला सम्मान के प्रति व्यापक सामाजिक संवेदनशीलता में अभिवृद्धि की जाए।
विज्ञापन

भारतीय परंपरा में नारी को सदैव शक्ति का स्वरूप माना गया है। भगवान शिव स्वयं अर्धनारीश्वर के रूप में यह संदेश देते हैं कि सृष्टि के संतुलन में नारी और पुरुष दोनों का समान महत्व है। शिव और शक्ति का यह अद्वैत स्वरूप नारी की गरिमा, सामर्थ्य और आदर का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस के अवसर पर यह विशेष व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि महिलाएं श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed