फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women doctors beaten in emergency of BHU hospital

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में महिला डॉक्टरों को पीटा

Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Women doctors beaten in emergency of BHU hospital
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार की देर रात दो महिला सहित पांच जूनियर डॉक्टरों को पीट दिया गया। घायल डॉक्टरों का ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार करके छात्रावास भेजा गया। इससे नाराज जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा किया। डॉक्टरों की तरफ से प्रॉक्टोरियल बोर्ड को तहरीर दी गई है। इसमें सरकारी कामकाज में बाधा डालने, मारपीट व तोड़फोड़ की बात लिखी है। अब बोर्ड के माध्यम से तहरीर लंका थाना पुलिस को दी जाएगी। दूसरी तरफ घटना की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस इमरजेंसी पहुंची और पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बुधवार की देर रात भूतल पर इमरजेंसी डॉक्टर इलाज में लगे थे। इसी बीच लिफ्ट से बीएचयू के कुछ छात्र इमरजेंसी में आए और अपने परिजन का इलाज जल्द कराने का दबाव बनाने लगे। इससे कहासुनी होने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सुरक्षाकर्मियों से भी नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इमरजेंसी में इलाज कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने आपत्ति की और वहां मौजूद युवकों से बाहर जाने को कहा। इससे नाराज युवकों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। इससे दो महिला सहित पांचजूनियर डॉक्टर घायल हो गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम सभी को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ। इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल मामला शांत है। उधर, लंका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मगर, किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। सुरक्षा के लिहाज से टीम को परिसर में भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000
इमरजेंसी पहुंचे अधिकारी, डॉक्टरों से की बात
इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों संग मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसमें डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह, आईएमएस बीएचयू के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल सहित प्रॉक्टोरियल बोर्ड से जुड़े अन्य अन्य अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कुछ युवकों ने इमरजेंसी में हंगामा किया और जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की है। इसमें डॉक्टरों को चोट भी आई है। फिलहाल मामला शांत है। सीसी कैमरे से लोगों की पहचान की जा रही है।-प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस बीएचयू

तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान के लिए सीसी फुटेज की जांच की जा रही है। - अश्विनी, पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed