फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women advocates will now have 30% participation in the Bar Association elections in Varanasi

UP News: बार एसोसिएशन के चुनाव में अब महिला अधिवक्ताओं की होगी 30% भागीदारी, पढ़ें- पूरी जानकारी

Tue, 17 Feb 2026 09:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Feb 2026 09:51 AM IST
सार

Varanasi News: बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अब महिला अधिवक्ताओं की 30% भागीदारी होगी। इस साल चुनाव खत्म होने के कारण दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
Women advocates will now have 30% participation in the Bar Association elections in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में महिला अधिवक्ताओं की अब 30 प्रतिशत भागीदारी होगी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम व महामंत्री आशीष सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में महिला अधिवक्ताओं की भी 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करवाने का निर्देश उत्तर प्रदेश बार कौंसिल को दिया था। 

विज्ञापन


जिस पर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सचिव ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री से जानकारी मांगी थी। पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कोषाध्यक्ष पद पर महिला उम्मीदवारों को आरक्षण दिया गया था या नहीं। साथ ही कार्यकारिणी में महिला अधिवक्ताओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है या नहीं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Railway News: अगले महीने से बनारस स्टेशन पर बढ़ेगा दबाव, शिफ्ट होंगी तीन ट्रेनें; इन यात्रियों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम व महामंत्री आशीष सिंह ने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सचिव के पत्र का जवाब देते हुए बताया कि इस साल का चुनाव खत्म हो जाने के कारण सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं हो पाया। हालांकि कार्यकारिणी में इस बाबत चर्चा कर अगले वर्ष के वार्षिक चुनाव में महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed