फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras station Pressure will increase from next month three trains will be shifted in Varanasi

Railway News: अगले महीने से बनारस स्टेशन पर बढ़ेगा दबाव, शिफ्ट होंगी तीन ट्रेनें; इन यात्रियों को होगी सहूलियत

Tue, 17 Feb 2026 09:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Feb 2026 09:26 AM IST
सार

गुजरात, बिहार और मुंबई जाने वाली तीन ट्रेनें कैंट जंक्शन से बनारस रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट होंगी। ऐसे में अब बनारस स्टेशन से मुंबई के लिए दो सीधी ट्रेनें हो जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।  

विज्ञापन
Banaras station Pressure will increase from next month three trains will be shifted in Varanasi
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर अगले महीने यानी मार्च से यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। 15 दिन में गुजरात, बिहार और मुंबई जाने वाली तीन ट्रेनें कैंट जंक्शन से यहीं पर शिफ्ट होंगी। अब बनारस स्टेशन से मुंबई के लिए दो सीधी ट्रेनें हो जाएंगी। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


मुंबई जाने वाली महानगरी, गांधीनगर और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब तक कैंट रेलवे स्टेशन से चलती थी। पिछले दिनों रेल प्रशासन की ओर से इन ट्रेनों के बनारस से चलाने का निर्णय लिया गया था। अब ट्रेनों के शिफ्ट करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। इसमें वाराणसी से गांधीनगर गुजरात को जाने वाली 22467/22468 ट्रेन छह मार्च से बनारस रेलवे स्टेशन से चलेगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; CM Yogi Visit: फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन से राजगीर जाने वाली 14224/14223 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का संचालन 9 मार्च से बनारस स्टेशन से होगा। मुंबई जाने वाली 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस 21 मार्च से बनारस स्टेशन से चलाई जाएगी। एक साथ तीन ट्रेनों के शिफ्ट होने से स्टेशन पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed