फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman suicide in the love of brother-in-law in ballia

देवर से शादी ना कराने पर महिला ने लगाई फांसी, ससुरालियों ने पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार

Sun, 07 Apr 2019 10:45 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 07 Apr 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Woman suicide in the love of brother-in-law in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला के फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने सिर्फ इसलिए मौत को गले लगा लिया क्योंकि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी शादी उसके देवर से नहीं करा रहे थे। 

विज्ञापन


बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के सिवनटोला निवासी सुमेश्वर यादव की दो पुत्रियों किरण और इंदू की शादी रेवती थाना अंतर्गत गोपालनगर निवासी स्व. योगेंद्र यादव के पुत्र मनोज यादव और कमलेश यादव के साथ हुई थी। इस बीच मनोज यादव की मृत्यु हो गई। मनोज यादव के चार भाई है। उसके छोटे भाई से किरण की छोटी बहन की शादी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनोज की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी किरण का अपने देवर अखिलेश के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। लेकिन किरण की सास राजकुमारी देवी पत्नी स्व. योगेंद्र यादव इस शादी के खिलाफ हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को उसकी मां ने समझाया कि जिस तरह बड़े बेटे मनोज की मृत्यु हो गई, तुम किरण से शादी करोगे तो तुम्हारी भी मृत्यु हो जाएगी। अखिलेश के मन में मां की कही यह बात घर कर गई। इसके बाद अखिलेश ने किरण से शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर किरण कई बार फांसी लगाने की धमकी दे चुकी थी। 

दो बच्चों की मां थी किरण

पुलिस ने बताया कि इसी बात से क्षुब्ध होकर किरण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दाह संस्कार कर दिया।

मामला तब खुला, जब उसी घर में ब्याही गई किरण की छोटी बहन इंदू देवी पत्नी कमलेश ने शुक्रवार की शाम अपने मायके बैरिया थाना क्षेत्र के शिवनटोला पहुंचकर पिता सुमेश्वर यादव को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत की। शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ रेवती राकेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले में पूछताछ की।

मृतक किरण देवी का एक आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस यादव और छह वर्षीय पुत्री निक्की यादव को उसके नाना सुमेश्वर यादव अपने घर लेकर चले गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। अभी मृतका के पिता ने रेवती थाना में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed