फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman soldiers allegation on CRPF jawan Claiming to be the first wife, the woman soldier gave a complaint

CRPF जवान पर महिला सिपाही का आरोप: खुद को बताया पहली पत्नी, सिपाही के घर पहुंची तो उड़ गए होश!

Thu, 27 Oct 2022 01:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Oct 2022 01:40 PM IST
सार

बिहार में सीआरपीएफ महिला कर्मी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व पति की मौत होने के बाद सीआरपीएफ में जवान से मुलाकात हुई। उसने मेरी पुत्री को अपनी पुत्री स्वीकार करते हुए मुझसे शादी की और साथ रहने लगे। छुट्टी लेकर जब घर आए तो संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
Woman soldiers allegation on CRPF jawan Claiming to be the first wife, the woman soldier gave a complaint
crpf - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

वाराणसी कछवा रोड ठटरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान पर महिला सिपाही ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। महिला सिपाही का आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद जवान ने दूसरी शादी की। महिला सिपाही ने दावा किया कि वह जवान की पहली पत्नी है। 

विज्ञापन

बिहार में सीआरपीएफ महिला कर्मी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व पति की मौत होने के बाद सीआरपीएफ में जवान से मुलाकात हुई। उसने मेरी पुत्री को अपनी पुत्री स्वीकार करते हुए मुझसे शादी की और साथ रहने लगे। छुट्टी लेकर जब घर आए तो संपर्क नहीं हुआ। सीआरपीएफ के जवान के घर के पते पर पहुंची तो विवाहिता मिली और उसने खुद को जवान की पत्नी बताई। परिजनों से मुलाकात की। महिला के अनुसार पता चला कि सीआरपीएफ के जवान की शादी हो चुकी है और पत्नी घर में मौजूद है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed