फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman recovered from sidhari Kidnapped in azamgarh two days ago

यूपी: आजमगढ़ में दो दिन पहले हुआ युवती का अपहरण, आज चौराहे पर बदहवाश स्थिति में बरामद

Sat, 03 Oct 2020 11:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
woman recovered from sidhari Kidnapped in azamgarh two days ago
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो दिन पहले अपहरण हुई युवती शनिवार की सुबह बदहवाश हाल में मिली है। स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की, तो बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र से बोलेरो सवारों लोगों ने उसका अपहरण किया था। आज सुबह वह सिधारी चौराहे पर मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को थाने लेकर चली गई। जहां युवती से पूछताछ की जा रही है। 


मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ दो दिन पहले मोबाइल ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। मोबाइल ठीक कराने के बाद दोनों बहन पैदल ही घर जा रही थीं। इसी दौरान सपनहर गांव के पास बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने दोनों बहनों का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर छोटी बहन चिल्लाने लगी तो उसे बदमाशों ने 100 रुपये देकर उतार दिया और बड़ी को लेकर फरार हो गए। छोटी बहन ने घर पहुंच कर आपबीती बताई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस तत्काल हरकत में आई लेकिन तब तक अहपरणकर्ता युवती को लेकर काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस ने उस मोबाइल शॉप संचालक से भी पूछताछ की, जहां दोनों बहनें मोबाइल ठीक कराने के लिए गई हुई थीं।

शनिवार की सुबह युवती बदहवाश हाल में सिधारी चौराहे पर स्थित एक दुकान के सामने पड़ी चौकी पर पड़ी मिली। स्थानीय लोग उसके पास पहुंच कर पूछताछ की तो उसने दो दिनों पूर्व अपहृत होने की बात बताई और सुबह में अपहरणकर्ताओं द्वारा यहां छोड़े जाने की जानकारी दी गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने सिधारी थाने को सूचना दी। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने गई। जहां एसओ मेंहनगर भी पहुंच गए। युवती से अपहरणकर्ताओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि इन दो दिनों में उसके साथ क्या-क्या हुआ है और कैसे वह सिधारी चौराहे पर पहुंची। वहीं पुलिस अभी सिर्फ बरामदगी की बात को स्वीकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed