फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman murder with sharp weapons in ghazipur

गाजीपुर में धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से फैली दहशत

Sun, 14 Oct 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Woman murder with sharp weapons in ghazipur
घटना पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
यूपी के गाजीपुर में एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब महिला नहा रही थी। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका का पुत्र स्कूल से घर लौटा तो मां को खून से लथपथ मृत देख चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शूरू की। मृतका की गर्दन, पीठ तथा चेहरे पर गंभीर घाव के कई निशान थे।
विज्ञापन


दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर निवासी लक्ष्मीना देवी (45) पत्नी गुड्डू सिंह यादव की दोपहर करीब एक बजे निर्ममता पूर्वक धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह अपने डेरे पर स्नान कर रही थी। हत्या की जानकारी तब हुई जब उसका छोटा बेटा चंदन (10) स्कूल से लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो शनिवार को गांव के देवता यादव (85) का शुक्रवार की देर रात में निधन हो गया था। शनिवार को उनकी शवयात्रा गांव से निकली। शव यात्रा चले जाने के बाद महिलाएं अपने-अपने घर स्नान करने चली गईं। लक्ष्मीना सीधे घर न जाकर बाहर अपने डेरा पर चली गई। वह हैंडपंप पर स्नान कर रही थी कि उसी समय धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया गया।

इससे उसकी गर्दन, पीठ, नाक, आंख तथा चेहरे आदि पर घाव के गहरे निशान थे। हमले में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले में पूछताछ की। बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।

काफी हंसमुख और मिलनसार थी लक्ष्मीना

Woman murder with sharp weapons in ghazipur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
निर्ममतापूर्वक हत्या के बाद से लक्ष्मीना के परिजन तथा गांव के लोग सकते में हैं। सबका कहना है कि वह हंसमुख तथा मिलनसार स्वभाव की थी। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उसकी हत्या क्यों की गई।

लक्ष्मीना का पति पंजाब में नौकरी करता है। सबसे बड़ी बेटी प्रियंका (21) की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा सुरेंद्र सिंह यादव (19) कक्षा 12 में तथा दूसरा बेटा गोपी किशन (16) कक्षा छह में दिलदार नगर में पढ़ते हैं।

सबसे छोटा चंदन है, जो गांव के ही स्कूल में पढ़ता था तथा आज स्कूल से लौटते ही अपनी मां को खोजते हुए डेरे पर गया था। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की छानबीन कर रही है।

सीओ आरबी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। जल्दी ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed