{"_id":"5f992dceac0e4a4eb8775810","slug":"woman-fire-herself-suicide-died-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर में सो रहा था परिवार, पत्नी ने खुद को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घर में सो रहा था परिवार, पत्नी ने खुद को किया आग के हवाले
Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मंगलवार रात विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। पत्नी को बचाने पहुंचे सेना से रिटायर पति भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बलिया जिले के निवासी धर्मेंद्र सिंह वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती देउरा में 10 साल से मकान बनवा रहते हैं। वह सेना से रिटायर हैं और अब लठिया स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार बीती रात घर में सो रहा था।
विज्ञापन
धर्मेंद्र की पत्नी नीता सिंह(47) उर्फ नीतू ने घर का दरवाजा बंद कर लॉन में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग ली। पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पति धर्मेंद्र सिंह पत्नी की ओर दौड़े। दरवाजा बंद होने से उन्होंने छत से कूदकर लॉन में पहुंच गए, उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान वह खुद भी हल्का झुलस गए। लेकिन पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मातलदेई चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।