{"_id":"608c2a3b8ebc3e8d1c769109","slug":"woman-fell-from-bike-truck-crushed-lost-her-life-couple-going-from-ghazipur-to-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, गई जान, गाजीपुर से वाराणसी जा रहे थे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, गई जान, गाजीपुर से वाराणसी जा रहे थे दंपती
Fri, 30 Apr 2021 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के चौबेपुर में कैथी टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार दंपती को शुक्रवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरी महिला को कुचलता हुआ ट्रक तेजी से आगे निकल गया। सूचना पाकर पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के खानपुर क्षेत्र के बहुरा गोदाम निवासी जितेंद्र यादव (27) अपनी पत्नी मोनी देवी (25) को उसके मायके औड़िहार क्षेत्र के गोपालापुर से बाइक पर बैठाकर किसी काम से वाराणसी जा रहा था। कैथी टोल प्लाजा के समीप पहुंचते ही पीछे से एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दंपती सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रक मोनी देवी को कुचलता हुआ तेजी से निकल गया। घटनास्थल से थोड़ी दूर आगे जाकर ट्रक खड़ा कर चालक भाग निकला। हादसे में मोनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जितेंद्र को समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि जितेंद्र और मोनी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों के बच्चे नही हैं। जितेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ था।
विज्ञापन