Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies 20 minutes after receiving injection misled for claims merely sleeping doctor absconding

UP: इंजेक्शन लगाने के 20 मिनट बाद महिला की मौत, सोने की बात कहकर दो घंटे तक किया गुमराह; चिकित्सक फरार

Thu, 09 Apr 2026 07:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 07:10 PM IST
सार

Bhadohi News: जिले के निजी अस्पताल में महिला की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और अस्पताल कर्मियों से जानकारी लेने के बाद नाराज लोगों को समझाया गया।

विज्ञापन
Woman dies 20 minutes after receiving injection misled for claims merely sleeping doctor absconding
ममता हाॅस्पिटल के बाहर परिजनों से बातचीत करते पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बाबूसराय बाजार के पूर्वी छोर स्थित न्यू ममता अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह इंजेक्शन लगाने के 20 मिनट बाद ही सरोजा यादव (28) की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारी महिला के नींद में होने का बहाना बनाकर दो घंटे तक गुमराह करते रहे। इसके बाद डॉक्टर, कर्मचारी रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी। मृतका के पति अनिल ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

Woman dies 20 minutes after receiving injection misled for claims merely sleeping doctor absconding
पत्नी की माैत के बाद बिलख रहे पति को समझाती महिलाएं। - फोटो : संवाद

ज्ञानपुर कोतवाली के बैरा असनाव बाजार निवासी अनिल यादव की पत्नी सरोजा यादव कुछ दिन पहले अपने मायके इटवा में आई थी। उनके बच्चेदानी में गांठ की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने आपरेशन की सलाह दी थी। बुधवार को वे अपनी मां के साथ बाबूसराय के पूर्वी छोर स्थित न्यू ममता अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंची। 

चिकित्सकों ने उनके बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन किया। आपरेशन के बाद दर्द अधिक होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे अस्पताल की महिला कर्मचारी ने दर्द का इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के 15-20 मिनट बाद ही सरोजा की मौत हो गई। कर्मचारियों ने महिला के सोने का बहना बनाकर दो घंटे तक परिजनों को गुमराह करते रहे। सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। 

मौत की जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। पति का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते बिलखते कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हमारी दुनिया उजड़ गई। अब मेरे दोनों बच्चे बेटा पवन (12) और सुमन (08) का पालन पोषण कैसे होगा। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। बाबूसराय चौकी प्रभारी गौतम कुमार पुलिस मय के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके से सारे स्टाॅफ फरार हो गए।

विज्ञापन

जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित
सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि ममता अस्पताल में महिला की मौत होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच के लिए चार सदस्यीय एक टीम गठित की गई है। जिसमें डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके मौर्या, सर्जन डॉ. कृष्णा चंद्र दूबे, बेहोशी के महेंद्र कुमार, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी पाठक टीम में है। जो 48 घंटे जांच रिपोर्ट आएंगी। इसी के आधार पर कार्रवाही तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed