{"_id":"5e2c45c28ebc3e842d274108","slug":"woman-died-fell-from-roof-due-to-talking-on-mobile-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते समय न करें ऐसी लापरवाही, वाराणसी में एक युवती ने जान गंवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करते समय न करें ऐसी लापरवाही, वाराणसी में एक युवती ने जान गंवाई
Sat, 25 Jan 2020 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक रूबी(फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में एक युवती को मोबाइल पर बात करते समय लापरवाही इतनी भारी पड़ गई, कि वह अपनी जान से हाथ धो बैठी। परिवार में इससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
राजातालाब क्षेत्र के आराजी लाइन विकासखंड के इईटही मरुई गांव की रूबी(21) की छत से गिरने से मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि दो मंजिला मकान के ऊपरी तल पर रूबी किसी का फोन आने पर चली गई थी और वहीं पर बात करते हुए चल भी रही थी। बातचीत के ही दौरान रूबी छत के किनारे आ गई और बारजा(छज्जा) की ऊंचाई कम होने के कारण छत से नीचे आ गिर गई।
विज्ञापन
रूबी को घर वाले इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चटनी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता मेवालाल और मां शांति सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। बहन सविता, भाई दिवाकर ने बताया कि फोन आने पर बहन बात करते हुए छत के ऊपर चली गई थी। रूबी स्नातक परीक्षा पास करने के बाद नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।