फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wisdom purification sacrifice performed for the head of the municipality

पालिकाध्यक्ष के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wisdom purification sacrifice performed for the head of the municipality
नगर पालिका परिसर में पालिका प्रशासन और सभासदों के बीच चल रही रार चौथे दिन भी जारी रही। सभासदों ने शनिवार को भी पालिका में तालाबंदी की। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष और ईओ के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। पालिका में काम काज बंद होने से आम नागरिकों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जनता की दिक्कतों से प्रशासन की सेहत पर कोई असर न पड़ता देख सभासदों ने सोमवार से क्रमिक अनशन की घोषणा की है। पालिका में पर्याप्त धन होने के बावजूद नगर का विकास कार्य ठप होने से नाराज चल रहे सभासदों ने चौथे दिन नगर पालिका के विभिन्न कार्यालयों से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर तालाबंदी की और पालिकाध्यक्ष अधिशासी अधिकारी के सद्बुद्धि के लिए आचार्य मनोहर ठाकुर के सानिध्य में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन

सभासदों का कहना था कि ऐसा लग रहा है कि पालिका प्रशासन से जुड़े लोगों को जनहित से कोई लेना देना नही रह गया है। करोड़ों रुपये पालिका के फंड में पड़े हैं, लेकिन नगर का विकास पांच महीनों से ठप है। नगर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मनहोल के ढक्कन टूटे पड़े हुए हैं, ध्वस्त गलियों का निर्माण रुका है। काम की जगह पालिका में आपसी खींचातानी और वर्चस्व की जंग चल रही है। प्रदर्शन में संतोष शर्मा, रामनरेश सोनकर, सत्यनारायण मौर्य, हरिशंकर सिंह, मनोज यादव, लल्लन सोनकर, दिलीप जायसवाल, रामा यादव, रितेश पाल गौतम, अशरफ राईन, जवाहरलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed