{"_id":"6648ee2954f43a9bb605b6d7","slug":"wires-burnt-drug-market-in-varanasi-atmosphere-chaos-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सप्तसागर दवा मंडी में तार जले, मची अफरातफरी; शहर के कई इलाकों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सप्तसागर दवा मंडी में तार जले, मची अफरातफरी; शहर के कई इलाकों में गुल रही बिजली
Sat, 18 May 2024 11:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 11:37 PM IST
सार
Varanasi News: बिजली निगम की ओर से भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कहीं तार टूटकर गिरने से बिजली गुल हो रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर और तार जलने की वजह से घंटो आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी में बिजली की कटौती जारी है। इस बीच फाल्ट ने भी समस्या बढ़ा दी है। शनिवार को सप्तसागर दवा मंडी में तारों के झुंड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार दवाइयों को सुरक्षित स्थान पर रखने लगे तो आग को बुझाने के प्रयास में भी लग गए। जिस जगह तार जलने से आग की लपटे निकल रही थी, वहीं मेडिकल स्टोर था और एसी भी लगी थी।
यह तो ठीक था कि दुकानदारों की नजर पड़ गई। अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सप्तसागर दवा मंडी में दोपहर बाद अचानक तारों के झुंड में आग लग गई। यहां बिजली निगम की ओर से जैसे-तैसे तार लगाकर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह का कहना है कि जिस तरह से तारों का जंजाल हैं, बिजली निगम की अनदेखी से कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है।
विज्ञापन
पक्का महाल, वरुणापार में समस्या अधिक
पक्का महाल के कालभैरव, चौखंभा, ठठेरी बाजार, गोलघर, राजमंदिर, गायघाट आदि इलाकों में सुबह से ही बिजली का आना जाना लगा रहा। कालभैरव के पास रहने वाली मोनिका तिवारी ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली पूरे दिन भर चलती रही। हर आधे घंटे पर बिजली का आना जाना लगा रहा।
उपकेंद्र पर पूछने पर भी सही जानकारी नहीं मिल पाई। उधर गोलघर के सुनील कुमार, प्रमोद कुमार ने बताया कि कटौती का कोइ्र शेडयूल नहीं रहा। आना जाना लगा रहा। वरुणापार में शिवपुर, पहड़िया सहित कई कालोनियों में बिजली कटौती जारी रही। लोकल फाल्ट इसकी वजह रही। इस कारण लोग जहां गर्मी से परेशान रहे वहीं टंकी में पानी भी नहीं भर पाए।