{"_id":"5742191b4f1c1b7818691029","slug":"will-show-merit-in-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले में दिखाना होगा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले में दिखाना होगा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस साल तकरीबन 60 हजार छात्र-छात्राओं ने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की है। इतनी बड़ी युवाओं की फौज के मुकाबले में शहर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सीटें बहुत सीमित हैं। ऐसे में स्नातक में दाखिले के लिए युवाओं के बीच जमकर मारामारी होगी।
इस साल यूपी बोर्ड से 49018 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की पास की है। इसी तरह, सीबीएसई से 9638 और आईसीएसई बोर्ड से 892 विद्यार्थी 12वीं उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह जिले में कुल 59548 छात्र-छात्राएं परीक्षा पास कर अब स्नातक में दाखिले की कतार में हैं। वहीं, इसके अनुपात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की करीब 12 हजार सीटें हैं। ऐसी स्थिति में देखा जाए तो एक सीट पर पांच गुना विद्यार्थी दाखिले के लिए दावेदार होंगे।
खास बात यह कि अब यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी किसी मुकाबले पीछे नहीं हैं। उनकी भी मेरिट हाई है और रैंकिंग 98 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इस लिहाज से अच्छे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिला पाने को के लिए वे भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वालों से इतर कॉमर्स, विज्ञान और कला वर्ग के छात्र-छात्राओं में दाखिले के लिए टक्कर कड़ी होगी।