फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will develop leadership ability in management students

Varanasi News: प्रबंधन के विद्यार्थियों में विकसित करेंगे नेतृत्व क्षमता

Sat, 29 Apr 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Will develop leadership ability in management students
प्रबंधन के छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए बीएचयू ने नई पहल की है। प्रबंध शास्त्र संस्थान के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट लीडरशिप एंड लाइफ स्किल्स इनिशियेटिव की शुरुआत की गई है। संचालन के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में डॉ. अनंदिता चक्रवर्ती को समन्वयक बनाया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हर्ष प्रधान को सदस्य बनाया गया है। यह समिति विद्यार्थियों को साथ जोड़कर उनके हित में गतिविधियां करेगी। इसका उद्देश्य छात्रों में सामाजिक और पेशेवर कौशल विकसित करना है। ताकि भविष्य व करियर की चुनौतियों का सामना और अपने लक्ष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो पाएं। समिति विश्वविद्यालय के आंतरिक व वाह्य विशेषज्ञों व पेशेवरों से संपर्क कर कार्यशाला, संवाद और अन्य गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता व भावनात्मक बुद्धिमता जैसे आवश्यक गुणों के विकास का प्रयास करेगी। हाल ही में संवाद कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा था कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के विकास व कल्याण के लिए नए अवसरों के सृजन व उपलब्धता के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article