फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will compromise with any party that defeats BJP: Omprakash Rajbhar

भाजपा को हराने वाली किसी भी पार्टी से करेंगे समझौता : ओमप्रकाश राजभर

Sat, 05 Jun 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will compromise with any party that defeats BJP: Omprakash Rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा को हराने वाले किसी भी पार्टी से समझौता करेंगे। चाहे जिला पंचायत का चुनाव हो या विधानसभा का। एक शादी समारोह में बनारस पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा को समर्थन देंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि ओवैसी, कृष्णा पटेल, बाबूलाल कुशवाहा की पार्टी सहित 10 संगठनों वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि राजनीति में सब जायज है। अखिलेश यादव व शिवपाल यादव दोनों से बातचीत चल रही है। मोर्चा के संकल्प व उद्देश्यों के साथ जो आएगा, सभी का स्वागत होगा।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस समय अस्पताल, बेड और वेंटिलेटर की व्यवस्था करनी थी। उस समय सरकार चुनाव की तैयारियों में लगी थी। केंद्र और राज्य की सरकारें दूसरे प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में रैलियां कर रहे थे। जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर गंवाना पड़ा। हमारी सत्ता आई तो बिजली बिल पांच साल के लिए माफ हो जाएगा। गरीबों का निशुल्क इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed