फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife trying to set statue of her husband in varanasi who martyred in Afghanistan in taliabni attack Son said only assurance from leaders and officers

वाराणसीः अफगानिस्तान में शहीद हुए पति की प्रतिमा लगवाने को पत्नी लगा रही चक्कर, बेटा बोला- मिल रहा सिर्फ आश्वासन

Wed, 18 Aug 2021 07:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Aug 2021 07:37 PM IST
सार

शौर्य चक्र विजेता की पत्नी उमा सिंह अपने स्वर्गीय पति की प्रतिमा लगवाने के लिए बुधवार को वाराणसी के जिलाधिकारी को पत्रक देने पहुंची लेकिन किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई। 

विज्ञापन
Wife trying to set statue of her husband in varanasi who martyred in Afghanistan in taliabni attack Son said only assurance from leaders and officers
शौर्य चक्र विजेता की पत्नी उमा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 साल पूर्व अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में शहीद सुपरिटेंडेंट बीआर महेंद्र कुमार सिंह की प्रतिमा और तोरणद्वार अब तक नहीं लग सका। राष्ट्रपति शौर्य च्रक प्रदत्त महेंद्र कुमार सिंह की प्रतिमा लगवाने को सरकार ने वादा किया था लेकिन दशक भर बीतने के बाद भी किसी सरकार ने सुध नहीं ली। बुधवार को पत्नी उमा सिंह  वाराणसी के जिलाधिकारी को पत्रक देने पहुंची लेकिन किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई।

विज्ञापन


रायफल क्लब के बाहर बेटे निखिल कुमार सिंह के साथ पहुंची उमा सिंह ने बताया कि पति शहीद महेंद्र प्रताप सिंह बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) में तैनात थे। भारत सरकार के आदेश पर वह अफगानिस्तान में बतौर कमांडिग ऑफिसर सड़क बनवाने गए थे। अफगानिस्तान के जरंज शहर में वह तालिबान के हमले में 12 अप्रैल 2008 को शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


उनकी वीरता पर शौर्य चक्र से सरकार ने नवाजा और घोषणा किया था कि शहीद महेंद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। बेटे निखिल ने बताया कि अपने निवास स्थान सिगरा स्थित निराला नगर कॉलोनी में तोरणद्वार और प्रतिमा लगवाना चाहते हैं। इतने दिनों में जिलाधिकारी , विधायकों, नेताओं और प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय तक गुहार लगाई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed