फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife of 39 GTC constable dies dowry death case registered police is investigating

Varanasi News: 39 जीटीसी के सिपाही के पत्नी की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM IST
सार

39 जीटीसी के सिपाही के पत्नी की मौत के बाद नेपाल से आए लड़की पक्ष के लोगों ने दामाद के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Wife of 39 GTC constable dies dowry death case registered police is investigating
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छावनी क्षेत्र स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर परिसर में एक विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा कर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नेपाल के रूपनदेही जिले के ओम सतिया, पालिका की रहने वाली संजीता बी के सुनार (22) की शादी 7 जनवरी 2023 को तिलोतमा नगर, पालिका वार्ड निवासी अमर सुनार से हुई थी।

विज्ञापन


अमर सुनार 39 जीटीसी में सिपाही है। संजीता के पिता धन बहादुर बिका ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद संजीता पति के साथ वाराणसी चली आई। उसे दहेज के लिए ससुराल में पति और सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी बेटी ने कई बार अपनी व्यथा बुआ से फोन पर साझा की थी। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है।
विज्ञापन


गत 12 मई की सुबह ससुराल पक्ष की एक महिला ने उन्हें संजीता की मृत्यु की सूचना दी। वह वाराणसी पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी के शव पोस्टमार्टम के बाद जल्दबाजी दिखाते हुए हरिश्चंद्र घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूर्व नियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन









 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed