Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife murdered head crushed stone husband fled after dumping body ravine arrested three days later ghazipur

पत्थर से सिर कूचकर पत्नी की हत्या: शव खाई में फेंककर भागा पति, तीन दिन बाद गिरफ्तार; कपड़े और साइकिल बरामद

Sat, 14 Nov 2026 08:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 08:25 PM IST
सार

जिले के गहमर क्षेत्र में 35 वर्षीय पत्नी की पत्थर से वारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति अयूब अंसारी को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले देवल-कर्मनाशा पुल के पास महिला का शव खाई में मिला था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कपड़े और साइकिल बरामद हुई है।

विज्ञापन
Wife murdered head crushed stone husband fled after dumping body ravine arrested three days later ghazipur
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पत्नी की हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे खाई में फेंककर फरार हुए आरोपी पति को गहमर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की हत्या पत्थर के टुकड़े से वारकर की गई थी। तीन दिन पहले देवल-कर्मनाशा पुल के पास खाई में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति अयूब अंसारी को बरेजी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा और वारदात के समय पहने गए कपड़ों समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते 11 नवंबर को दिलदारनगर-देवल मार्ग पर देवल कर्मनाशा पुल के पास सड़क किनारे खाई में एक महिला का शव मिला था। जांच के दौरान मृतका की पहचान दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी रिजवाना खातून (35) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

मृतका के पिता तसौव्वर अंसारी ने 13 नवंबर को गहमर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी रिजवाना की शादी बिहार के सोनपा गांव निवासी अयूब अंसारी से हुई थी। आरोप है कि अयूब ने ही 11 नवंबर को उनकी बेटी की हत्या कर शव सड़क किनारे खाई में फेंक दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी।

शनिवार सुबह पुलिस को आरोपी के बरेजी चौराहे पर मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुबह 11:10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर का टुकड़ा बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी का सफेद शर्ट, काला पैंट, गमछा, प्लास्टिक का झोला और एक साइकिल भी बरामद हुई है।

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में उसके पति अयूब अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed