फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife murder his husband on dispute hit on head in sonbhadra

यूपी: पति-पत्नी के बीच कलह पहुंची इस जिद तक, एनटीपीसी कर्मी को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 02 Mar 2020 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Wife murder his husband on dispute hit on head in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने पति के सिर पर लकड़ी के पाटे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के एनटीपीसी विंध्याचल का कर्मचारी लालजी साहू(59) पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर तीन में परिवार सहित रहता था। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लालजी की पत्नी दासमति साहू(56) के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। झगड़े के कुछ देर बाद लालजी अपने कमरे में सो गया।
विज्ञापन


इसी बीच गुस्से से तिलमिलाई दासमति ने चारपाई में लगने वाला पाटा उठा लिया और लालजी के सिर पर मार दिया। सिर के अगले हिस्से में आई गंभीर चोट के बाद लालजी बेहोश हो गए। घटना के बाद उसे विंध्याचल पॉवर प्रोजेक्ट के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना कि शिकायत पर पहुंची विंध्यनगर पुलिस ने मृतक लालजी साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विंध्यनगर थाने के नगर निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुरूआती जांच में आए तथ्यों के अनुसार मामला पति-पत्नी के बीच विवाद में हुई वारदात का सामने आ रहा है। हत्यारोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed