फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife kick out husband from house after cyber crime

साइबर ठगी के शिकार को पत्नी ने घर से निकाला, पति ने लगाई थाने में गुहार

Thu, 27 Apr 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
wife kick out husband from house after cyber crime
cyber crime
‘साहब मेरे बैंक खाते से जालसाज ने 25 हजार रुपये उड़ा दिए तो बीवी ने घर से भगा दिया। दो दिन से मंदिर में रह रहा हूं। साहब न्याय करें।’ बुधवार को चौबेपुर थाने पहुंचे शिवदशां निवासी राजेश यादव ने जब थानेदार को यह फरियाद सुनाई तो पुलिसकर्मी हंसने लगे।
विज्ञापन


दरअसल पत्नी को लगा कि उसने रुपये इधरउधर खर्च कर दिए हैं। पुलिस राजेश को लेकर घर पहुंची और पत्नी को समझाई। इसके बाद वह पति को घर में आने दी।

शिवदशां निवासी वाहन चालक राजेश यादेव के मोबाइल फोन पर 23 अप्रैल को जालसाज ने फोन किया और खुद को यूनियन बैंक का मैनेजर बताकर खाते का विवरण लिया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 25 हजार रुपया कट गया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब राजेश की पत्नी राधा को हुई तो नाराज हो गई। राजेश पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि रुपये तुमने खर्च कर दिए हैं। साथ ही राजेश को घर से बाहर निकाल दी। दो दिन सिरिस्ती दुर्गा मंदिर में रहने के बाद बुधवार को राजेश चौबेपुर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो पुलिसकर्मियों ने भगाना चाहा लेकिन जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो दरोगा चंद्रकेश शर्मा उसे उसके घर लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed