फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife died falling from roof in argument with husband in varanasi

वाराणसी: शिक्षक दंपती के विवाद में छत से गिरकर पत्नी की मौत, पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 19 May 2021 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 May 2021 06:20 PM IST
सार

मामला लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर का है। दंपती का एक बच्चा भी है। परिजनों ने धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस शख्स की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
wife died falling from roof in argument with husband in varanasi
नीतू पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर में सोमवार रात एक शिक्षक दंपती के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी की छत से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार को महिला की मां ने पति पर छत से धक्का देकर मारने का आरोप लगाते हुए लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव के विकास पांडेय की शादी सात वर्ष पूर्व नीतू पांडेय(32) के साथ हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा अर्नब है। बेसिक शिक्षा विभाग मिर्जापुर में विकास पांडेय अध्यापक हैं और पत्नी नीतू आराजीलाइन ब्लॉक में शिक्षामित्र थी। पांच माह पूर्व ही दोनों चुरामनपुर में किराए के मकान में रहने आए।
विज्ञापन


पड़ोसियों के पुलिस को बताया कि रात में दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर मारपीट के दौरान नीतू छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आई थी। पति ने तुरंत उसे लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां देर रात नीतू की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतका नीतू की मां प्रमिला देवी ने पुलिस को बताया कि विकास और नीतू के बीच इधर कुछ माह से नहीं बन रही थी। आरोप लगाया कि विकास ने बेटी को धक्का देकर मारा है। प्रमिला की तहरीर पर विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की प्रमिला देवी की तहरीर पर विकास पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed