{"_id":"669fe38f8de034698706dce6","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-due-to-quarrel-with-husband-in-varanasi-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने किया सुसाइड: पति से झगड़े के बाद फंदे से लटककर दे दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने किया सुसाइड: पति से झगड़े के बाद फंदे से लटककर दे दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी
Tue, 23 Jul 2024 10:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:38 PM IST
सार
वाराणसी में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसके कमरे में घरवाले उसे जगाने पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वाराणसी जिले के टिकरा गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता ने पति से झगड़े के बाद पंखे में दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी अभिषेक सिंह की शादी चंदौली जिले के अलीनगर थाना के कुंडरिया गांव निवासी मनोहर सिंह की पुत्री सेजल सिंह (24) के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। सेजल स्नातक की छात्रा बताई गई है। सोमवार की रात खाना बनाने के बाद सेजल और अभिषेक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अभिषेक कमरे से बाहर आकर हाल में सो गए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अभिषेक कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे तो नहीं खुला। परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो सेजल फंदा लगाकर जान दे चुकी थी। ससुराल के लोगों ने सेजल के पिता को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन