{"_id":"5e34421b8ebc3e7d69636621","slug":"when-the-crop-started-getting-wasted-anger-of-farmers-erupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब फसल होने लगी बर्बाद, तो किसानों का आक्रोश फूटा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब फसल होने लगी बर्बाद, तो किसानों का आक्रोश फूटा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर
Fri, 31 Jan 2020 08:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : ं
गाजीपुर जिले में सुहवल क्षेत्र के सुगवलिया गांव में आज दर्जनों किसानों ने अधियारां-बडौरा माइनर में क्षमता से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कई बीघे फसल जलमग्न हो गई। उससे आक्रोशित किसान शुक्रवार की सुबह लाठी-डंडा के साथ खेतों में लगे पानी में खडे़ होकर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
साथ ही ग्रामीणों ने वहां पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को खेत में ही घेर लिया। घेराव के बाद अधिशासी अभियंता ने विभाग की इस गलती के लिए हाथ जोड़कर किसानों से क्षमा याचना की। इसके बाद किसानों ने उन्हें आगे से क्षमता के अनुसार पानी छोड़ने की चेतावनी दी। इसके पूर्व किसानों ने सुबह हाथ में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
जिस पर लिखा था कि जिला प्रशासन जागे, सांसद जागे, विधायक जागे, हम किसानों को मुआवजा दें आदि नारों को लगाते हुए घंटों नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि इस गंभीर समस्या से कई गांवों के किसान वर्षों से जूझ रहे हैं, उनकी वर्ष भर की मेहनत सिंचाई विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। इसके कारण उनके घरों में आर्थिक संकट खड़ा होने के साथ ही उनके परिवारों को दाने-दाने को मोहताज होना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके कारण उन्हें आज इस प्रकार का अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। किसानों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, विभाग के कर्मचारियों ने कभी भी यह देखने की जहमत नहीं उठाई की खेतों को कितना पानी चाहिए। खेद है कि जिलाधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार लोक सेवकों को बार- बार लिखने के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है। क्षेत्रीय सांसद अफजाल अंसारी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ वीरेंद्र यादव से भी गुहार लगाई गई थी। इसके बाद भी जब पानी आना बंद नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी कई लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन परिणाम शून्य रहा।
कहा कि यदि इसके बाद भी फसल का मुआवजा नहीं मिलता है, तो हम निर्णायक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर, नागेन्द्र यादव दादा, गुल्लू सिंह यादव, मनन यादव, रामविलास यादव, डॉक्टर रामदुलार, रामाधार, लुटावन राजभर, उपेंद्र राजभर, राम अवतार, ओम प्रकाश यादव, चंद्रशेखर ,सनी, सोनू, कन्हैया ,शिव जी ,हनुमान, विमलेश, सुधीर, लालू यादव, जयप्रकाश राजभर आदि रहे।