फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When Hundred year old freedom fighter narrated the story of freedom struggle in varanasi

सौ वर्षीय सेनानी ने सुनाई स्वतंत्रता संघर्ष की गाथा: छात्रों की आंखें हुई नम..गुलामी की एक-एक बात बताई

Thu, 11 Aug 2022 03:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 Aug 2022 03:23 PM IST
सार

भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) मनाने जा रहा है। देशभर में खुशियों का माहौल है। वाराणसी के 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने बच्चों को गुलामी के समय की गाथा बताई तो बच्चों की आंखें छलक उठीं। 

विज्ञापन
When Hundred year old freedom fighter narrated the story of freedom struggle in varanasi
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने परतंत्रता काल की संघर्ष गाथा को भावी भविष्य को सुनाया तो छात्रों और उपस्थित शिक्षकों की आंखें भर आई। क्षेत्र के गंजारी गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम शास्त्री ने कहा की परतंत्रता पैर में लगी बेड़ियों के समान है। जो उन्होंने अपनी आंखों से देखा और झेला है। पुरानी बातों को बताते हुए वे भावुक हो उठे और आंखों से आंसू छलक आए। संघर्ष गाथा सुनकर यहां पहुंचे गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्र और शिक्षकों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन


शास्त्री जी ने कहा कि देश के महान सेनानियों के आह्वान पर उन्होंने परतंत्रता के दौरान संघर्ष किया। तमाम गिनत और अनगिनत ज्ञात अज्ञात लोग भारत मां को स्वतंत्र कराने के लिए शहीद हो गए। कितनों का पता तक नहीं चला। लोग जेलों में भेजे गए और गोलियां खाई। कहा कि स्वतंत्र भारत को अब समृद्धि के शिखर तक जाना होगा। प्राकृतिक संतुलन भारतीय ऋषि परंपरा के अनुसार बनाए रखते हुए विकास के पथ पर चलना होगा।
विज्ञापन

When Hundred year old freedom fighter narrated the story of freedom struggle in varanasi
स्वतंत्रता सेनानी के साथ स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
देश की अखंडता के लिए भावी भविष्य  से उन्होंने संकल्प भी लिया। इस दौरान गंगापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ श्री प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम शास्त्री का अभिनंदन भी किया।

इससे पहले गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राएं तथा नगर पंचायत गंगापुर के अधिकारी, कर्मचारी,सभासद तिरंगा यात्रा निकालकर सेनानी के द्वार पहुंचे थे। यहां पहुंचे छात्रों ने झंडा गीत और राष्ट्र गीत भी गाए। इस दौराननगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजीत सिंह, सभासद बिहारीलाल सेठ, शिक्षक रतन शंकर सिंह,राकेश सिंह, शीतला प्रसाद, पीके सिंह, घनश्याम, राममूर्ति, राजधर तिवारी तिवारी, हरिकेश प्रसाद, हिमांशु सेन, सूरज,आनंद सिंह लाल बहादुर सिंह, अवधेश कुमार,मंगल पटेल,सहित भारी संख्या में शिक्षक,छात्र व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed