प्रेमी-प्रेमिका के बीच व्हाट्सएप चैट और एक जिंदगी खत्म, लिखा- उसने मुझे धोखा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक प्रेमी और प्रेमिका की व्हाट्सएप पर बहस जिंदगी पर भारी पड़ गई। थोड़ी देर की चैटिंग के बाद प्रेमी ने विषाक्त खाकर जान दे दी। दोनों के बीच की चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चैटिंग में युवक ने एक युवती को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कहा, जिसे मैंने बहुत प्यार किया, उसने बार-बार मुझे धोखा दिया... वो मुझे मरा देखना चाहती है...इसी वजह से मैं अपने आप को आज खत्म कर रहा हूं, जहर खाकर...।
वाराणसी जनपद के हुकुलगंज खजुरी गोला निवासी अमित जायसवाल (30) ने बृहस्पतिवार की रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। एक युवती को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज में अमित ने उसे अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को अमित का शव पोस्टमार्टम के बाद घर आया तो परिजनों ने उसी युवती को उसकी मौत का कसूरवार ठहराते हुए हुकुलगंज-पांडेयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो सभी शांत हुए और शव को अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया।
चैट के आधार पर युवती की गिरफ्तारी की मांग
अमित के परिजनों का कहना था कि बृहस्पतिवार की रात उसकी एक युवती से व्हाट्सएप चैटिंग हुई थी। उसी युवती ने अमित को मरने की बात कही थी। इसके बाद अमित ने युवती को मैसेज किया कि ठीक है वह मर जाएगा। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेदार युवती ही है।
वह उससे बहुत प्यार करता है और वह उसे मरा हुआ देखना चाहती है तो आज वह खुद को खत्म कर रहा है। परिजनों ने कहा कि अमित के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस युवती को गिरफ्तार करे। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।