फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   What happened during the survey Team arrived with spade-shovel-broom with state-of-the-art equipment, people

सर्वे के दौरान क्या-क्या हुआ: अत्याधुनिक उपकरणों के साथ कुदाल-फावड़ा और झाड़ू के साथ पहुंची टीम,देखते रहे लोग

Tue, 25 Jul 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। सुरक्षा व विवाद से बचने के लिए सबके मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए थे। जब टीम के सदस्य परिसर से बाहर आए, तब मोबाइल फोन दिया गया।

विज्ञापन
What happened during the survey Team arrived with spade-shovel-broom with state-of-the-art equipment, people
सर्वे के काम लिए झाड़ू और फावड़े से लेकर अत्याधुनिक मशीनें तक अंदर ले जाई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएसआई की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ ही कुदाल, फावड़ा और झाड़ू के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कौन सी मशीन किस काम की है, उसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा, इस संबंध में एएसआई के अफसरों ने कुछ नहीं कहा। मशीनों को देखने और उनके बारे में जानने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही उनके मातहत भी खासे उत्सुक नजर आए। हालांकि, एएसआई की टीम के किसी सदस्य ने ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने के दौरान एक शब्द भी नहीं कहा।

विज्ञापन

मोबाइल फोन भी रखवाया

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। सुरक्षा व विवाद से बचने के लिए सबके मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए थे। जब टीम के सदस्य परिसर से बाहर आए, तब मोबाइल फोन दिया गया।

विज्ञापन


हाई अलर्ट पर रही काशी, अफसर करते रहे गश्त

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई के सर्वे के बीच काशी सोमवार की अलसुबह से ही हाई अलर्ट पर रही। पुलिस और प्रशासनिक अफसर सुबह से ही सड़कों पर गश्त करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की निगरानी की जा रही थी तो दूसरी ओर एएसआई के सर्वे के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर पल-पल की अपडेट डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन, एसीपी दशाश्वमेध और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थानेदारों से ली जा रही थी। सोशल मीडिया की निगरानी में भी की गई है। जिस किसी हैंडल से गलत बात ट्वीट हुई, उसे हटवाने का काम किया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed