फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Westerly winds weaken fog alert issued minimum temperature increased 1 degrees Celsius in 24 hours

Varanasi Weather: पछुआ हवाओं का असर कम, कोहरे का अलर्ट; 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Sat, 17 Jan 2026 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:56 AM IST
सार

UP Weather News: वाराणसी में धूप का लुत्फ उठा रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। ठंड में एक बार फिर इजाफा होने वाला है। माैसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Westerly winds weaken fog alert issued minimum temperature increased 1 degrees Celsius in 24 hours
वाराणसी में माैसम का अलर्ट। - फोटो : भैरव जायसवाल

विस्तार

Varanasi News: तीन दिन से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर कम होने के कारण धूप असरदार हो रही है। इससे लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव के भी संकेत हैं।

विज्ञापन


नए साल के पहले सप्ताह से ही घना कोहरा छाने और हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड बढ़ गई थी। हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत से मौसम में बदलाव आया है। दिन में हवा की रफ्तार कम होने के साथ धूप भी अच्छी हो रही है। शुक्रवार को काॅलोनियों में लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए, जबकि घाटों पर भी चहल-पहल अधिक रही। अन्य दिनों की तुलना में शाम को गलन कम रही।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार को बढ़कर 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 17 से 19 जनवरी तक घना कोहरा छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Westerly winds weaken fog alert issued minimum temperature increased 1 degrees Celsius in 24 hours
घाटों पर धूप का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : महमूद खान

उत्तरायण होते ही सूर्यदेव अपने रंग में आ चुके हैं। दो साल के बाद बनारस में मकर संक्रांति पर तीखी धूप खिली रही और तापमान पिछले साल के मुकाबले आठ डिग्री ज्यादा और 2024 से 10 डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं पिछले साल दोपहर एक बजे तक और 2024 में पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा था, लेकिन इस साल बृहस्पतिवार को सुबह के सात बजे से ही कड़ी धूप निकल गई।

इस बार वाराणसी शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 2025 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और दो साल पहले 2024 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 2023 में इसी दिन अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में शुक्रवार के बाद से तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी दी गई है। शनिवार को यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रात में शीतलहर में कमी आ सकती है। वहीं अगले 5-6 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed