फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Were thought to ask a student protest ended

मानी गईं मांगें, समाप्त हुआ छात्रा का धरना

Wed, 07 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 07 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आईआरपीएम के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र पाठक पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली छात्रा की विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगें मान ली है। मामले की जांच पूर्व जिला जज से कराने की मांग पहले ही मानी जा चुकी थी। अब मंगलवार को संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राम प्रकाश द्विवेदी ने विभागीय छात्रों के शैक्षिक कार्यों का मूल्यांकन बाहरी विशेषज्ञ से कराने का आदेश जारी किया। इसके बाद सोमवार सुबह 10.30 बजे से चल रहा धरना मंगलवार शाम करीब चार बजे समाप्त हो गया।
विज्ञापन



प्रोफेसर पाठक पर आरोप के बाद से ही कैंपस का माहौल गरम है। मंगलवार को कुलानुशासक प्रो. योगेंद्र सिंह ने छात्रा की मांगों को मानते हुए संकायाध्यक्ष के उस आदेश को पढ़कर सुनाया, जिसमें विभागीय छात्रों के शैक्षिक कार्यों का मूल्यांकन बाहरी विशेषज्ञों से कराने की बात है। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली, राजेश सिंह राजपूत, अमित सिंह, शम्मी सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


धरना स्थल पर छात्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने भले ही आदेश जारी कर दिया है लेकिन ऐसा नहीं लगता कि समय से जांच पूरी हो पाएगी। जांच में देरी होेने पर वह फिर से धरना देगी। उधर बुधवार को दिल्ली से महिला आयोग की टीम बनारस आ रही है। मामले में बिंदुवार जानकारी जुटाने के साथ ही पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed