फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Welcoming the guests by showering flowers in Baba's Dham

Varanasi News: बाबा के धाम में फूल बरसाकर मेहमानों का स्वागत

Fri, 25 Nov 2022 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the guests by showering flowers in Baba's Dham
काशी तमिल संगमम का तीसरा जत्था बनारस पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से आए मेहमान जब काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे तो डमरू वादन, शंख ध्वनि और स्वस्तिवाचन के साथ ही फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। मेहमानों के दल में साहित्य से जुड़े 216 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दल काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। मां गंगा के दर्शन के बाद गंगा द्वार के रास्ते दर्शनार्थी मंदिर चौक पहुंचे। सभी ने बाबा का जलाभिषेक किया। दर्शनार्थियों ने बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता को भी निहारा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। दर्शनार्थियों को धाम में बने भवनों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद दर्शनार्थी विशालाक्षी मंदिर व मां अन्नपूर्णा मंदिर गए और माता का आशीर्वाद लिया। फिर भोग शाला में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

काशी पहुंचे तीसरे दल को बाबा काल भैरव एवं संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने ले जाया गया। शाम को क्रूूज पर सवार होकर गंगा आरती के साथ ही घाटों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यह एक अलग ही अनुभव है जब दूसरे प्रदेशों के लोग इस धाम की भव्यता व दिव्यता को देखने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा, ट्रस्टी वेंकट रमन घनपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed